टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर। सेवा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ' हृदय' को सावन साहित्य सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा शौर्य शब्द श्री सम्मान -- 2026 से सम्मानित किया गया।
कसया विकास खंड के ग्राम बटेसरा निवासी श्री शर्मा को नगरपंचायत रामकोला के अमवा बाजार (अटल नगर) में रविवार को आयोजित कवि गोष्ठी और सम्मान समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ सुनील सावन, मुख्य ट्रस्टी राम केवल चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रीति, उर्मिला देवी, कवि गोमल, कवि उगम, सुरेन्द्र गोपाल, मस्तराज शर्मा आदि ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया।
डॉ सावन ने कहा कि श्री शर्मा लंबे समय से साहित्य सृजन के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में समाज, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर एबीपीसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, विनय कुमार मिश्रा, प्रो. गौरव तिवारी, आरके भट्ट, विनय कुमार उपाध्याय, डीके पांडेय, राम नरेश शर्मा, डॉ अवधेश नन्द, कामख्या नारायण मिश्र, बृज बिहारी त्रिपाठी, मसरूर रिजवी, अशोक कुमार सिंह, मुन्ना कुमार राय, असलम अंसारी, संदीप कुमार सिंह, उमर फारूक, दिनेश कुमार ओझा, डॉ हरीओम मिश्रा, सरफराज, मेराज अली सहित शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR