ड्यूटी के दौरान शराब सेवन पर यूपी-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड चालक पर भी होगी कार्रवाई

ड्यूटी के दौरान शराब सेवन पर यूपी-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड चालक पर भी होगी कार्रवाई

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र के पुरैना चौराहे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। वायरल वीडियो में बिरयानी के पैसे न देने को लेकर विवाद का मामला सामने आया था।

जांच में प्रथम दृष्टया यूपी-112 की पीआरवी संख्या 8680 पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा होमगार्ड चालक मनोज कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण एवं पुलिस आचरण नियमावली के विपरीत व्यवहार किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में शराब (अल्कोहल) के सेवन की पुष्टि होने के बाद हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पाण्डेय एवं कांस्टेबल अनिल कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई।

वहीं, होमगार्ड चालक मनोज कुमार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट, होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी गई है।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ