वृद्धाश्रम का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

वृद्धाश्रम का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को देवरिया स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोजन, दूध, दवा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पंखे, समाचार-पत्र, मनोरंजन की सुविधाएं, दाढ़ी एवं बाल कटिंग, साफ-सफाई तथा सब्जी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए वृद्धजनों के लिए बेहतर सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने वृद्धाश्रम के प्रबंधक को बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से बचाव के प्रभावी इंतजाम करने तथा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ