आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में उज्जवल तिवारी क़ो मिली सफलता
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
कसया, कुशीनगर।
आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है।जिसमें कुशीनगर जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम दुर्गवलिया निवासी प्रधान रानी तिवारी पत्नी विजय
तिवारी का पुत्र उज्ज्वल तिवारी ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। उज्ज्वल तिवारी ने ऑल इंडिया सामान्य वर्ग में स्थान प्राप्त किया है। उज्ज्वल तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय एडवोकेट बड़े भाई ऋषभ तिवारी का मार्गदर्शन और अपने दादा श्री रमाशंकर तिवारी गुरुजनों बड़े पापा विनोद तिवारी नवीन तिवारी बड़े भैया ई. गौरव तिवारी डॉ. वैभव तिवारी ई.उत्कर्ष तिवारी व ई. उत्सव तिवारी को दिया है। उज्जवल तिवारी को सफलता मिलते ही बधाई देने वालों का ताता लग गया। उज्ज्वल तिवारी का प्राथमिक शिक्षा कक्षा 6 से 10 तक कसया स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई 12वीं परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने गोरखपुर मोमेंटम के कोचिंग संस्थान में तैयारी में जुट गए कोचिंग में उत्साह का माहौल है उज्ज्वल तिवारी 6 भाइयों में सबसे छोटा है उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करने से कोई मंजिल आसान हो जाता है। परीक्षा की तैयारी में हमें कोई कठिनाई नहीं हुई। मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास था कि मैं यह कर पाऊंगा। पढ़ाई के लिए माता-पिता भाई लोगों का सदैव सपोर्ट मिलता रहा आज उनके आशीर्वाद से यह स्थान प्राप्त हुआ।
रिपोर्टर: के.एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR