जनपद स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनपद स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | देवरिया

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जनपद स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. स्कंद शुक्ल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल के 7 तथा इंटरमीडिएट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किए जाने हेतु प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सुदीप पांडेय ने किया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ