टीजीटी परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
देवरिया |
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा के प्रथम सत्र के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैधानिक गतिविधि किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज, दीना नाथ पांडेय
राजकीय महिला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तथा महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR