मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 14 बच्चों को वितरित किए गए लैपटॉप

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 14 बच्चों को वितरित किए गए लैपटॉप

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों | 

देवरिया।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत आच्छादित बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित गांधी सभागार में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित 14 ऐसे बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए, जो कक्षा 9 या उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर वे अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं तथा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत कुल 439 बच्चे आच्छादित हैं, जिन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री राय, राजकीय बाल गृह (बालक) के अधीक्षक रामकृपाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सैफ खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ