शिक्षक व कवि डॉ. पंकज शुक्ल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

शिक्षक व कवि डॉ. पंकज शुक्ल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |

देवरिया।

विगत सप्ताह विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर देवरिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा का मुख्य मंच से सफल एवं प्रभावी संचालन करने पर शिक्षक एवं कवि डॉ. पंकज शुक्ल को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी तथा मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से डॉ. पंकज शुक्ल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि 22 मई 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री सेवा, सुरक्षा, सुशासन तथा विकास कार्यों की बड़ी सौगात देने के लिए भीमपुर (देवरिया) पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित जनसभा का मंच संचालन डॉ. पंकज शुक्ल ने कुशलतापूर्वक किया था, जिसकी सराहना जिला प्रशासन द्वारा की गई।

डॉ. पंकज शुक्ल मूल रूप से देवरिया जनपद की बरहज तहसील अंतर्गत स्थित पुरैना शुक्ल गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे प्राथमिक विद्यालय लबकनी गंगा, विकास खंड बरहज, देवरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सैकड़ों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं। उन्हें देश के अनेक साहित्यिक एवं शैक्षणिक मंचों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर समाजसेवी राजेश मिश्र, ईओ संजय मिश्रा, जिला कार्यकारी अधिकारी विजय मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, प्रोफेसर ओम प्रकाश शुक्ल, बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा, सूरज कुमार, देवमुनी वर्मा, गोपाल मिश्र, विनयशील मिश्र, डायट मेंटर अनिल तिवारी, एसआरजी शीला चतुर्वेदी, उमाशंकर द्विवेदी, वरिष्ठ कवयित्री डिंपल तिवारी, माण्डवी सिंह, मोहिनी द्विवेदी, प्रिया अवधेश, दुर्गावती, अनिल निषाद, अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ