घुघली में पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी, कार्रवाई की मांग

घुघली में पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी, कार्रवाई की मांग

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज । जनपद के नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 10 निवासी रामअवध जायसवाल की पान की गुमटी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर घुघली चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रामअवध जायसवाल ढोढ़ीला चौराहे पर पान की गुमटी संचालित करते हैं। बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा हुआ तथा फाटक क्षतिग्रस्त मिला। दुकान की जांच करने पर उसमें रखे लगभग चार हजार रुपये नकद और करीब दस हजार रुपये के सामान गायब मिले।

पीड़ित का आरोप है 15 दिन के भीतर उसकी दुकान में यह तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। इससे पूर्व भी दो बार चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार में भय और नाराजगी है।
घटना के संबंध में रामअवध जायसवाल ने घुघली चौकी में तहरीर देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ