प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर सम्मान समारोह, विधायक और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय के स्वागत में गुरुवार को
सदर एवं मिठौरा विकास खंड सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि जो कार्य किसी सरकार ने पहले नहीं किया, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल घोषणाएं नहीं करते, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने से पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और ऐसे में प्रधानों की भी जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR