सिंदूरिया थाने पर मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी कि बैठक सम्पन्न

सिंदूरिया थाने पर मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी कि  बैठक सम्पन्न

टाइम्स ऑफ कुशीनगर संवाददाता
घुघली महाराजगंज। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
इस दौरान नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी ने शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गयी। साथ ही आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किये। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सिन्दुरियाविशाल कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी तजियादार ताजिया की ऊचाई अधिकतम 10 फिट तक ही रखेंगे। साथ ही ताजिया लें जाने का कोई नया रास्ता नहीं बनेगा। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी भी ताजियादार को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह तत्काल मामले की जानकारी टेलीफोन के माध्यम से या स्वयं आकर दे सकते हैं।
पुलिस तत्काल उनकी समस्या का समाधान करायेगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक आलोक सिंह, मिथलेश कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य, अमित कुमार, आदर्श सिंह, लिखिल कुमार सौरभ, राहुल कुमार, सौरभ दुबे, अरुण शर्मा, विशाल निगम, ब्रम्हानंद पटेल, रामाज्ञा यादव, इस्माल अली, इस्लाम अहमद एवं घनश्याम पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर:सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ