श्यामदेउरवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी मामले में किया मुकदमा दर्ज

श्यामदेउरवा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 4.20 लाख की ठगी मामले में किया मुकदमा दर्ज

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । श्यामदेउरवा पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर तीन युवकों से 4.20 लाख रुपये और पासपोर्ट ठगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी शत्रुधन मद्धेशिया, अर्जुन कुमार और कृष्ण मोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना निवासी विशाल पांडेय ने उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर उन्होंने आरोपी को रकम और पासपोर्ट सौंप दिए।
शिकायत के अनुसार शत्रुधन से 1.34 लाख, अर्जुन से 1.39 लाख और कृष्ण मोहन से 1.47 लाख रुपये लिए गए। बाद में लगातार तारीख बदलकर यात्रा टाली जाती रही। विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप है। शनिवार दोपहर 03:00 बजे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है

रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ