टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अगया पुल स्थित दुर्गा मंदिर के सामने 6बजे सायं शनिवार को एक तेज रफ्तार सीएनजी टेम्पो की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरौना राजा निवासी एक मजदूर रोज की तरह लेबर का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही हरे रंग की सीएनजी गाड़ी संख्या UP53 JT 2789 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर के पेट में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर भयंकर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर शिकारपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सीएनजी टेम्पो को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा चालक लकडू पुत्र द्वारिका, उम्र 45 निवासी रामपुर मीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR