दिवंगत शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मिले मंडलायुक्त व उप महानिरीक्षक, बंधाया ढाढ़स
हर संभव मदद का दिया भरोसा
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
देवरिया। ओमान के निकट वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में दिवंगत शिवानंद चौरसिया के पैतृक गांव सुरौली पहुंचकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, उप महानिरीक्षक गोरखपुर एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने उनकी माता, धर्मपत्नी एवं उपस्थित परिजनों से मुलाकात की।
शोकसंतप्त परिवार को अधिकारियों द्वारा सांत्वना दी गई। उन्हें ढाढ़स बंधाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
रिपोर्टर: व्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR