शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद


टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज।थाना घुघली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना घुघली में 9 मई 2026 को मु0अ0सं0-96/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि ग्राम सिरसिया निवासी प्रदुम्न यादव उर्फ लालू (21 वर्ष) ने एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी प्रदुम्न यादव उर्फ लालू पुत्र ध्रुप यादव निवासी ग्राम सिरसिया, थाना घुघली को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी, महिला उपनिरीक्षक रुचि तथा कांस्टेबल सोनू कन्नौजिया शामिल रहे।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ