पुलिस परिवार के होनहारों का सम्मान, एसपी ने बढ़ाया उत्साह

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित पुलिस वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य छात्रों को भी बेहतर उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना था।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कठिन परिश्रम सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं पुलिस परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का गौरव हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है, इसके बावजूद उनके बच्चों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सराहनीय उपलब्धि है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी गई।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ