एसजीटीआई कप पर हाटा का कब्जा, रोमांचक फाइनल में डॉल्फिन धोनी इलेवन को 1 विकेट से हराया
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
फाइनल मैच में डॉल्फिन धोनी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाटा की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को लक्ष्य बनाकर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें। आज खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में तौफीक को मैन ऑफ द मैच तथा लकी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 15,001 रुपये नकद, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 10,001 रुपये नकद, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैच की कमेंट्री निजामुद्दीन और नौशाद ने संयुक्त रूप से की। ईमरान आलम एवं शज्जाद आलम ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी इंजमामुल हक ने संभाली।
इस अवसर पर आयोजन समिति के वाजिद अली, अबरार शेख, इरशाद, मुदस्सिर, अरशद रजा, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: के.एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR