विधायक पी.एन. पाठक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर समाधान के लिए संबंधित विभागों को किया निर्देशित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर।
कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने शनिवार को कसया नगर स्थित रामजानकी मठ मंदिर परिसर में संचालित शिविर कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आकाश सचान, विजिलेंस प्रभारी मंशाराम गौड़, राजकुमार पाण्डेय, राज पाठक, रुद्र प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: के.एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR