हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान को मिली गति


कसया तहसील सभागार में आयोजित हुआ जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को कसया तहसील सभागार में “सरकार आपके द्वार” विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक पी.एन. पाठक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सुविधाओं से वंचित न रह जाए।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। टीकाकरण सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
रुद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने सेवा, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और विदेश नीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अद्या पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, फाजिलनगर अध्यक्ष सुनीता शाही, राकेश जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी संतराज सिंह बघेल ने की।


रिपोर्टर: व्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ