मुंडेरी में 80.19 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

मुंडेरी में 80.19 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सिसवा अंतर्गत मुंडेरी गांव में हिरना नाला पुल से मुंडेरी गांव तक राज्य सड़क योजना के तहत बनने वाली 1 किलोमीटर लंबी सड़क का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। लगभग 80 लाख 19 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण स्थापित किया गया है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विधायक ने कहा कि सरकार सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, चेयरमैन संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, राधेश्याम गुप्ता, गुड्डू सिंह, मानसिंह गुप्ता, प्रधान कन्हैया प्रसाद, भगवंत पटेल, अवर अभियंता सतीश तिवारी, संदीप तिवारी, प्रिंस जायसवाल, संजय जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ