सलेमपुर में 24 जून को वृहद रोजगार मेले का आयोजन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
सलेमपुर, देवरिया।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 24 जून को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन, सलेमपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें लगभग 200 पद जनपद देवरिया के युवाओं के लिए निर्धारित हैं।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ इस निःशुल्क रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की उपस्थिति भी सुनिश्चित है। अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR