जिलाधिकारी के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण
अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर एक कोचिंग सेंटर सील, दो लाइब्रेरी को नोटिस
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी
इसी क्रम में रुद्रपुर के उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने कुल 09 कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र नहीं पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं दो लाइब्रेरी में भी अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर उन्हें सील किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा छह कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी में एक-एक अग्निशमन यंत्र पाया गया।
निरीक्षण की गई संस्थाओं में इफर्टलेस इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर लाइब्रेरी एंड सेल्फ स्टडी प्वाइंट, वैष्णवी लाइब्रेरी, आदित्य लाइब्रेरी, संकल्प लाइब्रेरी, श्रीराम लाइब्रेरी, चाणक्य लाइब्रेरी, श्री बालाजी लाइब्रेरी तथा पूजा लाइब्रेरी शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य तथा उनके जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कोचिंग सेंटर संचालकों एवं लाइब्रेरी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्रों सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। जहां अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं पाए जाएंगे, वहां सीलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR