एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया।

मंगलवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय परिसर में भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही "एक निशान, एक विधान, एक प्रधान" के उनके संकल्प को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ