सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिक्री केंद्र प्रभारियों को नैनो उर्वरकों की दी गई जानकारी


सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिक्री केंद्र प्रभारियों को नैनो उर्वरकों की दी गई जानकारी

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
पडरौना, कुशीनगर। इफको के तत्वावधान में रविवार को पडरौना स्थित चौरसिया रेस्टोरेंट सभागार में नैनो उर्वरकों पर आधारित बिक्री केंद्र प्रभारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के इफको विक्रेताओं एवं उद्यमियों को आधुनिक उर्वरक तकनीकों और कृषि उत्पादों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशिक पाण्डेय ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक बोतल नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया की एक बोरी तथा एक बोतल नैनो डीएपी पारंपरिक डीएपी की एक बोरी के बराबर प्रभावी हो सकती है। इससे मिट्टी, जल और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उर्वरक सब्सिडी पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किसान अब धीरे-धीरे नैनो उर्वरकों के महत्व को समझ रहे हैं। नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया की तुलना में किफायती होने के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक है। साथ ही किसानों के बीच नैनो कॉपर और नैनो जिंक के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इफको कोरडेट फूलपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. मनबोध प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में नैनो उर्वरकों को बढ़ावा दिया जा सकता है। 

वहीं इफको आम सभा सदस्य जयप्रकाश पाण्डेय ने इफको की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नैनो उर्वरकों के व्यापक उपयोग की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में इफको एमसी के टीएमई अजीत सिंह ने कृषि रसायनों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। इफको क्षेत्र अधिकारी कुशीनगर अनमोलरत्न ने पानी में पूर्णतः घुलनशील उर्वरकों, जैव उर्वरकों तथा अन्य कृषि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

अंत में इफको एसएफए अभिषेक दूबे ने नैनो उर्वरकों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अटल त्रिपाठी, शांतिश शाही, राजेश सिंह, सुबाष कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा, जितेंद्र प्रताप राव, श्रीराम कुशवाहा, सुबाष सिंह, जितेंद्र सिंह, रामनरेश जायसवाल, मुरलीधर कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में इफको विक्रेता एवं बिक्री केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।.

रिपोर्टर:  व्यूरों।

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ