रॉयल फिटनेस क्लब के उद्घाटन से युवाओं में खुशी की लहर

रॉयल फिटनेस क्लब के उद्घाटन से युवाओं में खुशी की लहर

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो | 

बरहज, देवरिया

बरहज नगर के लवरछी बाईपास के निकट रॉयल फिटनेस क्लब के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। क्लब के खुलने से बरहज विधानसभा क्षेत्र एवं नगर के युवाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक नया अवसर प्राप्त होगा।

मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र स्थित लवरछी बाईपास एवं बड़ौदा बैंक के समीप स्थापित रॉयल फिटनेस क्लब का भव्य उद्घाटन बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल एवं हरेराम यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि बरहज में रॉयल फिटनेस क्लब के शुरू होने से युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक दक्षता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी इस फिटनेस क्लब का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम में आयोजक गौरव यादव, अजय बहुगुणा, सौरभ, अंकित, मायाराम यादव, अंगद यादव, रिंकू सिंह, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ