लबकनी ईश्वर में शिव मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकली भव्य कलश यात्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
बरहज, देवरिया
ग्राम सभा लबकनी ईश्वर में शिव मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु कपरवार स्थित सरयू तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात हाथी, घोड़े, डोल-नगाड़ों और पारंपरिक बाजों के साथ श्रद्धालु जयघोष करते हुए गांव पहुंचे। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान कथा वाचक आचार्य पंडित सूर्य नारायण शुक्ल ने श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन सुनाया और भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह एवं शाश्वत सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कलश यात्रा एवं आयोजन को सफल बनाने में सुधीर यादव, ज्ञानेंद्र यादव, सूरज यादव, सूरज गोंड, अभिषेक गोंड, सुदामा पासवान, खिलाड़ी यादव, जोगिंदर यादव तथा कन्हैया यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी, भक्ति और उत्साह से पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में सराबोर रहा।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
1 टिप्पणियाँ
बहुत ही सुन्दर
जवाब देंहटाएंटिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR