मटिहानिया चौधरी में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का शिलान्यास, किसानों को मिलेगी जलभराव से राहत

मटिहानिया चौधरी में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का शिलान्यास, किसानों को मिलेगी जलभराव से राहत

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्राम सभा मटिहानिया चौधरी में सोमवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नारियल फोड़कर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रीय जनता और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शुरू किए गए इस निर्माण कार्य से आसपास के कई गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासोन्मुख सोच और प्रतिबद्धता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

विधायक ने बताया कि बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बड़ी मात्रा में पानी खेतों में जमा हो जाता था, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचता था और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी। पुल निर्माण के बाद जल निकासी सुचारु होगी, जिससे जलभराव की समस्या समाप्त होगी और कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। गांवों को बेहतर संपर्क मार्गों और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा सरकार का उद्देश्य विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक किया ।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ