सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।


बरहज/देवरिया।
थाना क्षेत्र के बरहज रेलवे स्टेशन ढाला के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुइया टेकुआ निवासी छोटू प्रसाद पुत्र विसंभर प्रसाद तथा राजेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय शिवनाथ यादव किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बरहज रेलवे स्टेशन ढाला के पास हुए सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ