टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो।
भाटपार रानी, बनकटा , देवरिया। बिहार सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर देश के सीमाओं की अनवरत सजग पहरेदारी कर सेवानिवृत्त हो आगे अपने अवशेष पारिवारिक दायित्व निर्वहन हेतु घर आगमन हेतु गत दिनों बीएसएफ जवान एसआई सुभाष चौधरी के अपने गृह जनपद सिवान बिहार के मैरवा थाना/रेलवे स्टेशन आगमन पर उपस्थित क्षेत्रीय जनों/ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि बीएसएफ के एसआई रहे सुभाष चौधरी के मूल ग्राम बिहार सिवान जिले के मैरवा के बभनौली पंचायत के परसिया खुर्द लौटने के क्रम में उनका यह जोरदार स्वागत किया गया। जो गत दिनों मैरवा स्टेशन पर ट्रेन से पहुँचे थे। मौजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था वहीं समाजसेवी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें देशभक्ति के नारों के साथ स्वागत किया इस मौके पर भावुक हो सेवा सेवानिवृत्त हुए बीएसएफ जवान ने कहा सेना में रहकर देश की सेवा करना गर्व की बात है।
रिटायरमेंट के बाद जब हम अपने परिवार और समाज के बीच लौटते हैं तो इसे एक दूसरा जीवन कहा जाता है। देश के लिए किए गए अपने संघर्षों पर कहा कि मुझे गर्व है और अब मैं अपने गाँव-समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूँ। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे जो भी करियर चुनें उसमें राष्ट्रहित को हमेशा प्राथमिकता में रखें साथ ही कहा कि एक जागरूक नागरिक ही मजबूत देश का निर्माण कर सकता है।
पंजाब से लेकर श्रीनगर तक, रहा सेवा का सफर
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर गोबिन्दपुर से सेवानिवृत्त हुए सुभाष चौधरी ने पूरी सेवा एक ही वाहिनी में रहकर बिताई उनके 39 साल के इस लंबे कार्यकाल में पंजाब, श्रीनगर, राजस्थान, असम, मेघालय और मिजोरम जैसे दुर्गम क्षेत्रों में उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की गाथाएं गढ़ी गईं।
सपनों का घर, अपनों का साथ । रिटार्यड जवान के घर पहुँचते ही माहौल भावुक हो उठा पत्नी किशनावती देवी ने पारंपरिक रूप से आरती उतारकर उनका स्वागत किया इस मिलन की खुशी में जवान ने अपनी पत्नी को उपहार भेंट किए और केक काटकर परिवार व ग्रामीणों के साथ अपनी आगे की जिम्मेदारी की शुरुआत का जश्न मनाया उन्होंने कहा की सीमा पर देश की सेवा पूरी करने के बाद आज मैं अपनों के बीच हूँ ।घर पहुँच कर जो सुकून मिला है वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता मेरा परिवार ही मेरी असली ताकत है।
रिपोर्टर:ब्रिजेश मिश्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR