पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व छः पेटी बियर बरामद

पुलिस को मिली सफलता कुल (276 लीटर) अवैध अंग्रेजी व 06 पेटी किंगफिशर मात्रा (72 लीटर) हुई बरामद

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो

भाटपार रानी/देवरिया। जनपद में अपराध एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा 6 जून की भोर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।


चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इंगुरी सराय के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR 01 JK 4877 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 276.480 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 6 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर भी बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर है।

 इस दौरान चालक मौके से झाड़ियों व गन्ने की फसल के आड़ में मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला, जिसकी पहचान करते हुए गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। वहीं उक्त के संबंध में वाहन स्वामी व चालक पर थाना बनकटा पर सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 143/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 

बरामदगी का विवरण 1. एक स्कॉर्पियो वाहन सं0 BR 01JK 4877 //2. 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाईस (कुल मात्रा 276.480 लीटर)//3. 06 पेटी अवैध बीयर किंगफिशर (कुल मात्रा 72 लीटर)बरामद शराब की कुल बाजारू मूल्य अनुमानित कीमत करीब 2,02,240/- रुपया है।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनकटा दिनेश कुमार मौर्य,  उ0नि0सुशान्त पाठक थाना बनकटा जनपद देवरिया, रि0का0 अभिषेक यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया, हो0गा0 रुदल यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया ।

रिपोर्टर: ब्रिजेश मिश्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ