रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख

रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

सपहां, कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या-3, संत गाडगे नगर स्थित सपहां नौका टोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप गुरुवार देर रात फलक गारमेंट्स नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

दुकान संचालक सरफराज अंसारी, पुत्र साबिर अंसारी, ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर रखा रेडीमेड कपड़ों सहित अन्य सभी सामान नष्ट हो गया था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कसया पुलिस को दी।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।



रिपोर्टर: के. एन. राय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ