बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत, धान की रोपाई को मिलेगा बढ़ावा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। सोमवार को हुई बारिश ने घुघली क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था। बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और वातावरण में ठंडक घुल गई।
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से धान की रोपाई का कार्य अब तेजी पकड़ने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर अच्छी बारिश होती रही, तो खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई सुचारु रूप से हो सकेगी, जिससे बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
ग्रामीण जय प्रकाश, ओम, हरी प्रसाद और दामोदर सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश से न केवल लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, बल्कि खेती-किसानी के लिए भी यह बेहद लाभदायक साबित हुई है। किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है और उन्हें इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद नजर आने लगी है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR