पुरैना खंडी चौरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत
*माल्यार्पण और पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प*
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। घुघली विकास खंड के पुरैना खंडी चौरा पर शनिवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर क्षेत्र को पार्टी के नारों से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट एवं गर्मजोशी से स्वागत कर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान व्यक्त किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन गया।
अपने संबोधन के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य इस्तखार उर्फ टून-टून, युवा व्यवसायी पवन जायसवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री प्रशांत राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकोमल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष हेमराज सिंह, कन्हैया जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR