जितेन्द्र कुमार शुक्ल बने नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के जिलाध्यक्ष
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। नीति आयोग भारत सरकार से पंजीकृत नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह ने जनपद महराजगंज की जिला इकाई में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जितेन्द्र कुमार शुक्ल निवासी ग्राम एवं पोस्ट पिपरपाती तिवारी को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।जितेन्द्र कुमार शुक्ल संगठन में लंबे समय से जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। संगठन के विस्तार, जनहित के कार्यों तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत कर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में संगठन की ओर से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वह जनमानस की समस्याओं के समाधान, गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता तथा मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सुबास तिवारी, शैलेश मिश्रा, सतीश पांडेय, बृजेश दुबे, नरेन्द्र कुमार, इन्द्र शुक्ल, अशोक गुप्ता, राजेन्द्र यादव, कृष्ण मोहन जायसवाल तथा पंकज पांडेय सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR