पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान


पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गरिमामय एवं सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. एस. चन्नप्पा के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों तथा पुलिस लाइन परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और श्रमदान किया गया।
पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित मुख्य स्वच्छता अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, रेडियो शाखा प्रभारी, यूपी-112 प्रभारी सहित पुलिस लाइन, यूपी-112, रेडियो शाखा एवं वेलफेयर शाखा के अधिकारी और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों, बैरकों, आगंतुक कक्षों तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मिलकर सघन साफ-सफाई कराई। वहीं पुलिस कार्यालयों में अभिलेखों एवं फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस बल के भीतर स्वच्छता को एक संस्कार के रूप में विकसित करना तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने सभी कर्मियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ