टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न जनपदों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने जलकल भवन स्थित रैन बसेरा में भोजन, पेयजल एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
नगर पालिका प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना था, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। रैन बसेरा में अभ्यर्थियों के रहने, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे बाहर से आए परीक्षार्थियों को काफी राहत मिली।
इस अवसर पर मनीष बुलबुल जायसवाल ने स्वयं रैन बसेरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अभ्यर्थियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनकी सुविधा और सहयोग के लिए नगर पालिका प्रशासन सदैव तत्पर है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भोजन, पेयजल, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
अभ्यर्थियों ने नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपरिचित नगर में इस प्रकार की सुव्यवस्थित व्यवस्था मिलने से उन्हें काफी सहायता मिली और परीक्षा को लेकर उनकी चिंताएं भी कम हुईं।
नगर पालिका परिषद पडरौना ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर रितेश जायसवाल, रामू पाण्डेय, संदीप चौहान, अनूप गोंड, राजेश मद्धेशिया, संतोष चौहान, गौरव रौनियार, सूरज कुशवाहा, आकाश वर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, अभिनव सिंह, अनिल पाण्डेय सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR