बीच सड़क पर शराबी का उत्पात, घंटों बाधित रहा आवागमन

बीच सड़क पर शराबी का उत्पात, घंटों बाधित रहा आवागमन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव चौराहे पर वृहस्पतिवार को एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बीच सड़क पर लेटकर जमकर उत्पात मचाया। उसकी हरकतों के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने युवक को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं जखीरा चौकी के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने भी इसी प्रकार की जानकारी दी।

रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ