अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच को चला विशेष अभियान अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस

अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच को चला विशेष अभियान
अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस, 15 दिन का दिया गया समय


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। उ० प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ के आदेशानुसार चलाये गए स्कीम नं0-05 के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में होटलों, गेस्ट हाउसों व रेस्टोरेन्टों में फायर एन०ओ०सी० व अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था उपकरणों के सम्बन्ध में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में जनपदीय उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्निशमन विभाग देवरिया द्वारा शहर के विभिन्न होटलों, गेस्ट हाउसों व रेस्टोरेन्टों में स्थापित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था उपकरणों की जॉच करते हुये फायर एन०ओ०सी० की चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान अधिकांश होटल, रेस्टोरेन्ट बगैर फायर एन०ओ०सी० के संचालित होते पाये गये। अग्निशमन विभाग देवरिया उन अवैध रूप से संचालित होटल, रेस्टोरेन्टों को नोटिस निर्गत करते हुये 15 दिवस का समय देते हुये अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में कराये जाने हेतु चेतावनी दी गयी। अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा शहर के कुल 20 होटलों, गेस्ट हाउसों व रेस्टोरेन्टों को चेक किया गया तथा उपस्थित जनमानस व कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी अग्निशमन विभाग द्वारा दी गयी है।

रिपोर्टर:  ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ