उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा 1 एवं 2 जुलाई को कुशीनगर दौरे पर

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा 1 एवं 2 जुलाई को कुशीनगर दौरे पर

समीक्षा बैठक, जनसुनवाई एवं जन चौपाल कार्यक्रम का होगा आयोजन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग, लखनऊ के निर्देश के क्रम में आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा 1 एवं 2 जुलाई 2026 को अपने प्रभार एवं गृह जनपद कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे समीक्षा बैठक, जनसुनवाई एवं जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे तहसील कसया में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें सीधे आयोग के सदस्य के समक्ष रख सकेंगे।

वहीं 2 जुलाई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे विकास खंड फाजिलनगर की ग्राम पंचायत महुअवा कारखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि उसका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ