परतावल-महराजगंज मार्ग होगा फोर लेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज।जनपद के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के तहत परतावल-महराजगंज मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730) को फोर लेन में विकसित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के प्रयासों तथा भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, गत 16 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के परतावल-महराजगंज खंड को फोर लेन में परिवर्तित किए जाने की मांग रखी थी। इस दौरान क्षेत्र की बढ़ती आबादी, बढ़ते यातायात दबाव और आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई थी। साथ ही एक मांग पत्र भी सौंपा गया था।
अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि परतावल-महराजगंज मार्ग को फोर लेन में विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि परतावल-महराजगंज मार्ग जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। फोर लेन बनने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आभार व्यक्त किया ।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR