विश्व पर्यावरण दिवस पर कुलकुला माता मंदिर परिसर में चला वृक्षारोपण अभियान
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कसया विकास खंड अंतर्गत कुलकुला माता मंदिर परिसर स्थित वन विभाग की भूमि पर बृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम वन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सांसद, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, फाजिलनगर विधायक तथा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, तभी स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित हो सकेगा।
प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि जनपद में वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है तथा इसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है।प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जनपद कुशीनगर में विभिन्न विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुलकुला क्षेत्र में वन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।अंत में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।रिपोर्टर: व्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)


.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR