नारायणी नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
कुशीनगर। जनपद के थाना बरवापट्टी क्षेत्र में नारायणी नदी में स्नान के दौरान दो बच्चों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे थाना बरवापट्टी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बंधा के पास नारायणी नदी में कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो बच्चे नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कराई।
तलाशी अभियान के दौरान शिवम यादव (13 वर्ष) पुत्र सुखराजन, निवासी रामपुर बरहन टोला भवानीपुर, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे लापता बच्चे की तलाश अभी भी जारी है।
पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर:ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR