बनकटा पुलिस ने 11 गोवंशीय पशुओं सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार
चार पहिया पिकअप वाहन से 11 गोवंशीय पशु बरामद, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 20 जून 2026 को बनकटा थाना क्षेत्र के पचरूखिया-मठिया मार्ग पर ग्राम सोठाचक के समीप पुलिस टीम ने एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (संख्या UP61T8320) को रोककर जांच की। वाहन से कुल 11 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
वाहिद पुत्र फिरोज अहमद, निवासी ग्राम खरगीपुर गोड़हरा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 31 वर्ष।
अवधेश कुमार पुत्र स्व. घुरहू, निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष।
नामजद तीसरा आरोपी
आसिफ अंसारी पुत्र शौकत अली, निवासी ग्राम हसनाडीह, पोस्ट सोफीगढ़, थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़।
दर्ज मुकदमा
बरामदगी के आधार पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0 155/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 325 एवं 61(2)(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
बरामदगी
11 गोवंशीय पशु
01 महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (UP61T8320)
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
वाहिद के विरुद्ध जौनपुर एवं मऊ जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
अवधेश कुमार के विरुद्ध आजमगढ़, देवरिया एवं गोरखपुर जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार
कांस्टेबल अवधेश कुमार
आरक्षी विद्यासागर
आरक्षी अमित गुप्ता
महिला आरक्षी दीक्षा
आरक्षी अजीत प्रसाद गोड़
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: बृजेश मिश्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR