महराजगंज में बारिश से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों |
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। किसानों का कहना है कि वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान की नर्सरी, सब्जियों तथा अन्य खरीफ फसलों की खेती को फायदा होगा। जिन किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है, उन्हें सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। साथ ही भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद भी बढ़ गई है।
तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने की सूचना मिली, लेकिन कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों और दुकानों की ओर भागते नजर आए, जबकि बच्चों ने बारिश का आनंद लेते हुए मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर हुई यह बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे किसानों की खेती संबंधी तैयारियों को गति मिलेगी और आगामी फसल उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR