महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार


टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई रविवार को केएमसी मेडिकल कॉलेज के पास विशेष अभियान के दौरान की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम तथा प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर जितेंद्र साहनी (23) पुत्र किशन साहनी निवासी मझपाकड़, सलमान (25) पुत्र शमशेर निवासी मझपाकड़, अभिषेक श्रीवास्तव (32) पुत्र रमेश चंद्र निवासी शास्त्री नगर वार्ड नंबर-19 तथा अंगेश (25) पुत्र दीनदयाल निवासी सक्सेना नगर, मझपाकड़ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 298/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2 (ख) (1) एवं 3 (1) के तहत वांछित थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय कुमार गौड़, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, हेड कांस्टेबल बबलू गौड़, कांस्टेबल शुभम सिंह, प्रदीप प्रजापति एवं सत्यपाल सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ