बाढ़ से पहले महराजगंज तैयार! चार तहसीलों में गूंजी सायरन की आवाज,
एनडीआरएफ-पुलिस ने दिखाया दम
बाढ़ मॉक ड्रिल-2026 सफल, नाव दुर्घटना से लेकर राहत शिविर तक हर चुनौती का हुआ लाइव अभ्यास
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज।मानसून के दस्तक देने से पहले महराजगंज प्रशासन ने बाढ़ जैसी संभावित आपदाओं से निपटने की अपनी तैयारियों का दमदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के निर्देशन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के चारों तहसीलों में बाढ़ मॉक ड्रिल-2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें एनडीआरएफ, पीएसी, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व और अग्निशमन विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अपनी तत्परता का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के दौरान अलग-अलग तहसीलों में बाढ़ से जुड़े विभिन्न आपदा परिदृश्यों का वास्तविक परिस्थितियों की तरह अभ्यास कराया गया। सदर तहसील के ग्राम पंचायत डोमरा में गांवों के चारों ओर पानी भर जाने की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत सामग्री पहुंचाने और पुनर्वास की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
फरेंदा तहसील स्थित जयपुरिया कॉलेज में राहत शिविर, बाढ़ चौकी और फील्ड अस्पताल की स्थापना कर आपदा के दौरान भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था का अभ्यास कराया गया।
निचलौल तहसील के ग्राम गेरहवन में नाव पलटने की काल्पनिक घटना के तहत खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। बचाव दलों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रदर्शन किया।
वहीं नौतनवा तहसील परिसर में बाढ़ के कारण अवसंरचना ध्वस्त होने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वित दिशा निर्देशित किया गया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR