कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा को प्रभारी वीआईपी सेल से एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक जितेंद्र टंडन को साइबर थाना से स्थानांतरित कर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/मिशन शक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक संजय दुबे को हाटा से नेबुआ नौरंगिया तथा निरीक्षक विनय कुमार सिंह को सेवरही से साइबर थाना भेजा गया है।
स्थानांतरण सूची में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। निरीक्षक धीरेंद्र राय को पटहेरवा से कप्तानगंज, विनय मिश्रा को विशुनपुरा से अहिरौली बाजार, दीपक सिंह को कप्तानगंज से हाटा, दिनेश कुमार को बरवापट्टी से चौराखास तथा प्रविंद्र राय को अहिरौली बाजार से पटहेरवा का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त जनसूचना सेल, साइबर थाना, महिला थाना, अपराध शाखा तथा अन्य शाखाओं में तैनात कई उपनिरीक्षकों एवं महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR