प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची हेतु प्रशिक्षण आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थायी पात्रता सूची हेतु प्रशिक्षण आयोजित


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं आवास सहायक उपस्थित रहे।
जनपद में कुल 94,056 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें 81,142 परिवारों ने स्वयं सर्वे (सेल्फ सर्वे) कराया तथा 12,914 परिवारों का सर्वे सर्वेक्षणकर्ताओं द्वारा किया गया। सर्वेक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जून से 29 जून 2026 तक ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के विवरण का पुनः सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी लाभार्थी के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो ग्राम पंचायत स्तर पर उसे संशोधित किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही एवं फोटोग्राफ ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ