वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास, सीखे निरोग रहने के गुरुमंत्र
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया, कुशीनगर।निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम में शनिवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आश्रम के बुजुर्गों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और उन्हें स्वस्थ व निरोग रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
योग शिविर के अवसर पर संबोधित करते हुए वृद्धाश्रम की प्रबंधक रागिनी रज्जू ने कहा कि योग मात्र एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह हमारी शारीरिक क्रियाओं के साथ-साथ मन और मस्तिष्क को भी पूरी तरह स्वस्थ रखता है। उन्होंने बुजुर्गों को नियमित योग करने और सदैव प्रसन्न रहने की प्रेरणा देते हुए 'करो योग, रहो निरोग' का संकल्प दिलाया।
ऑनलाइन माध्यम से भी दी गई ट्रेनिंग शिविर के दौरान वृद्धाश्रम के स्टाफ रामा प्रजापति और केशव प्रसाद ने बुजुर्गों की शारीरिक क्षमता के अनुसार विविध आसन कराए और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से उन वृद्ध जन माता-पिताओं को भी योग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जो सीधे तौर पर भाग लेने में असमर्थ थे।
इस अवसर पर मनोज पांडेय, अरुण कुमार राव, सुजीत दास, रुचि सिंह, सरिता, संजू मद्धेशिया, सरस्वती, ऋषभ कपूर, प्रमोद, छाया सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और आश्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR