आर्म्स एक्ट के छह फरार अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ गिरफ्तारी इश्तेहार
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इन फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित आरोपियों के घरों पर सार्वजनिक इश्तेहार नोटिस चस्पा किया गया है तथा उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।
पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों में मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी पंकज यादव, नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अभिषेक सिंह, शुभम सिंह और सन्नी मांझी तथा ठाकुर के रामपुर गांव निवासी विशाल यादव एवं धनंजय यादव शामिल हैं।
थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि आरोपियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अभियुक्त न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
नौतन थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर:ब्रजेश मिश्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR